मुख्य परीक्षा क्या है? (What is the main examination?)
सिविल सेवा परीक्षा का दूसरा चरण मुख्य परीक्षा कहलाता है प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि सभी उम्मीदवारों में से कुछ गंभीर व योग्य उम्मीदवारों को चुन लिया जाए तथा वास्तविक परीक्षा उन चुने हुए उम्मीदवारों के बीच आयोजित कराई जाए।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सामान्यत: सितंबर माह के दौरान मुख्य परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किया जाता है प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) होती है वहीं मुख्य परीक्षा में अलग-अलग शब्द सीमा वाले वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न पूछे जाते हैं।
इन प्रश्नों में विभिन्न विकल्पों में से उत्तर चुनाव नहीं होता बल्कि अपने शब्दों में लिखना होता है यही कारण है की मुख्य परीक्षा में सफल होने के लिए अच्छी लेखन शैली को भी एक महत्वपूर्ण योग्यता माना जाता है।
मुख्य परीक्षा की संरचना व प्रणाली (Structure and System of Main Examination)
मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है जिसमें 1000 अंक सामान्य अध्ययन के लिए (250-250 अंकों के 4 प्रश्नपत्र),500 अंक एक वैकल्पिक विषय के लिए (250-250 अंकों के प्रश्नपत्र) तथा 250 अंक निबंध के लिए निर्धारित है।
इसके अलावा, 300-300 अंकों के दो प्रश्नपत्र (हिंदी या कोई अन्य भाषा) होते हैं जो क्वालीफाई प्रकृति के हैं भारतीय भाषा में न्यूनतम अंक 25% (75) तथा अंग्रेजी में भी न्यूनतम अंक 25% (75) निर्धारित किए गए हैं।
मुख्य परीक्षा की वर्तमान प्रणाली इस प्रकार है-
प्रश्नपत्र | विषय | अंक |
---|---|---|
प्रश्नपत्र-1 | निबंध | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-2 | सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज) | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-3 | सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-4 | सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन) | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-5 | सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि) | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-6 | वैकल्पिक विषय – प्रश्नपत्र-1 | 250 अंक |
प्रश्नपत्र-7 | वैकल्पिक विषय – प्रश्नपत्र-2 | 250 अंक |
क्वालिफाइंग प्रश्नपत्र-क | हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा | 300 अंक |
क्वालिफाइंग प्रश्नपत्र-ख | अंग्रेजी | 300 अंक |
ध्यान दें कि दोनों प्रश्नपत्रों के अंक योग्यता निर्धारण के लिए नहीं जोड़े जाते हैं
नोट: मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में साथ-साथ प्रकाशित किए जाते हैं पर उम्मीदवारों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी में भी उत्तर देने की छूट होती है।वह सिविल सेवा परीक्षा के फॉर्म में से मुख्य परीक्षा हेतु जिस भाषा को अपने माध्यम के तौर पर अंकित करते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों के उत्तर उसी भाषा में लिखने पड़ते हैं केवल साहित्य के विषयो में यह छूट है की उम्मीदवार उसी भाषा के लिपि में उत्तर लिखेगा उदाहरण के लिए, अंग्रेजी माध्यम का उम्मीदवार अगर वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी साहित्य का चयन करता है।तो उसके उत्तर वह देवनागुरी लिपि में लिखेगा शेष मामलों में इसकी अनुमति नहीं है की उम्मीदवार अलग-अलग प्रश्नपत्र के उत्तर अलग-अलग भाषाओं में दे (हालांकि कुछ राज्यों के लोक सेवा आयोग ने ऐसी अनुमति दी हुई है)।
मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों की सूची
कृषि
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
नृ- विज्ञान
वनस्पति विज्ञान
रसायन विज्ञान
सिविल इंजीनियर
वाणिज्य व लेखाविधि
अर्थशास्त्र
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
भूगोल
भू-विज्ञान
इतिहास
विधि
प्रबंधन
गणित
यांत्रिक इंजीनियरिंग
चिकित्सा विज्ञान
दर्शनशास्त्र
भौतिकी
राजनीति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध
मनोविज्ञान
लोक प्रशासन
समाजशास्त्र
सांख्यिकी
प्राणि विज्ञान
निम्नलिखित भाषाओं में से किसी एक भाषा का साहित्य: असमिया, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सनस्थान, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और अंग्रेजी ।
तो दोस्तों, यह थी हमारी छोटी सी जानकारीअगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपनी फैमिली और अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें और अगर आप पढाई से रिलेटेड या किसी भी जॉब से रिलेटेड लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते है तो हमारी साइट को फॉलो करें क्यूंकि हम ऐसी लेटेस्ट अपडेट अपनी साइट पर लाते रहते है।
Mast
thnx